खेलो इंडिया : हरियाणा बना अंडर-17 पुरूष हाकी चैंपियन
मुंबई हरियाणा ने एक बेहद करीबी मैच में पंजाब को 1-0 से हराकर सोमवार को यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 पुरूष हाकी प्रतियोगिता का स्व...

http://www.thegabbar.in/2019/01/17.html

पुरुषों के ही अंडर-17 वर्ग के प्लेआफ मैच में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग के लीग मैचों में हरियाणा ने मेजबान महाराष्ट्र को 5-0 से और ओडिशा ने मिजोरम को 4-2 से पराजित किया। अंडर-21 वर्ग के लीग मैचों में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 4-2 से हराया जबकि पंजाब ने चंडीगढ- के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला।
Source : Agency